दुर्ग के इस इलाके के एक घर में लगी आग… फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

दुर्ग। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में ऊमरपोटी के एक घर में बीती रात करीबन 9 बजे आग लग गई। आग लगने की सुचना तुरंत अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीमों को तत्काल रवाना किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने वहां पहुंच कर आग पर बड़ी सावधानी से एक गाड़ी पानी की मदद से काबू पाया और आग को दुसरी तरफ बढ़ाने से रोक लिया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने एक बड़ा हादसा होने से टला और भारी जानमाल की हानि होने से बचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, तुकाराम नाम के व्यक्ति के घर में आग लगी थी। आग लगने का कारण पुष्टि नहीं हो पाया है जिससे आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है। यह जानकारी जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने दी है। म,मौके पर अग्निशमन कर्मी शरद मेश्रराम, धर्मेन्द्र कुमार, नागेश मार्कंडेय, राजेश, शारदा प्रसाद और रामसिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...