दुर्ग के राइस मिल में लगी आग: धान और बारदाना जल कर खाक… फायर ब्रिगेड की टीम ने 19 गाड़ी पानी से पाया काबू

दुर्ग। गर्मी के मौसम में आगजनी के मामले सामने आने लग जाते है। दुर्ग जिले के ग्रामीण क्षेत्र के राइस मिल में आग लगने की खबर सामने आ रही है। अंडा थाना क्षेत्र के कुथरेल गांव में स्थित हनुमान राइस मिल में सोमवार तड़के करीब 5 बजे आग लग गई। सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर फाइटर्स ने चार गाड़ियों की मदद और 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 5 बजे आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड को रवाना किया। पहली फायर ब्रिगेड 5.20 बजे मौके पर पहुंची। वहां जाने पर पता चला कि आग काफी बड़ी है। इसके बाद 6.14 मिनट पर तीन और गाड़ियों को भेजा गया। मौके पर आग इतनी बढ़ चुकी थी कि, धान और बारदाना जलने लगे। लेकिन दमकल कर्मियों ने चारों तरफ से पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया। इस दौरान 4 दमकल वाहन एक के बाद एक लोड और अनलोड होकर आते जाते रहे। इस तरह 19 गाड़ी पानी आग बुझाने में लगा है।

राइस मिल के मालिक छगन लाल चाड़क ने बताया कि, आग लगने की वजह शार्ट सर्किट है। वो आग से नुकसान का आकलन नहीं कर पाए हैं, लेकिन उनके अनुसार अंदाजन 50-60 लाख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। आग लगने से धान-धान, बारदान और उसकी भूसी जलकर राख हो गए। आग बुझाने के दौरान अग्निश्मन विभाग, SDRF और दुर्ग पुलिस मौके पर मौजूद रही। इस हादसे में जान की कोई हानि नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...

प्रेमी की सड़क हादसे में मौत के बाद प्रेमिका...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रेमी की सड़क दुर्घटना में मौत के दो दिन बाद उसकी 20 वर्षीय प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर...