साल 2023 का पहला चंद्रग्रहण आज: जानिए कितने बजे लगेगा ग्रहण… भारत के किन हिस्सों में दिखेगा इसका असर… जानें सबकुछ

नई दिल्ली। आज यानी 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इससे पहले 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था। इस लिहाज से आज लगने वाला ग्रहण साल का दूसरा ग्रहण होगा। हालांकि, इस ग्रहण को लेकर खगोल विशेषज्ञों का कहना है कि इसका खास प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। इसके बावजूद, लोगों के मन में यह सवाल है कि यह चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा और कितने घंटे तक इसका असर रहेगा।

इन जगहों पर दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
साल का पहला चंद्र ग्रहण खगोल विशेषज्ञों के मुताबिक, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, अंटार्कटिका और हिंद महासागर में दिखाई देगा। हालांकि, ज्यादातर खगोल विशेषज्ञों का मानना है कि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इसका भारत पर कोई प्रभाव नहीं है।

वहीं, टाइम एंड डेट डॉट कॉम के अनुसार, भारत के कुछ हिस्सों में इस चंद्र ग्रहण देखा जा सकता है। हालांकि, यह दावा नहीं किया गया है कि यह देश के हर हिस्से में दिखेगा या नहीं। फिलहाल, इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं की जा सकती है।

4 घंटे 15 मिनट तक रहेगा ग्रहण
भारतीय पंडितों के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 44 मिनट से लेकर मध्य रात्रि करीब 1 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। ग्रहण का उच्चतम काल रात 10 बजकर 52 मिनट पर होगा। यह चंद्रग्रहण लगभग 4 घंटे 15 मिनट तक का होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्वामी आत्मानंद कॉलेज दुर्ग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संदीप...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट खोज करने के लिए दिया जाने वाला छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक अवार्ड 2025 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम...

RTE से एडमिशन में गड़बड़ी, दाखिले से वंचित हुए...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब और जरूरतमंद बच्चों को स्कूलों में दाखिले में हो रही गड़बड़ियों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी...

CG में पूरे परिवार ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर...

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा (ख) गांव में एक परिवार की दिल दहलाने वाली कहानी सामने आई है। 14 साल से...

उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, सरकार ने तीन...

रायपुर। तीन महीने का राशन पाने के लिए कतार में लगे लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने 7 जुलाई तक...