“CM विष्णुदेव साय” से भिलाई निगम उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह की पहली मुलाकात… गुलदस्ता देकर दी बधाई, भिलाई आने का आमंत्रण भी दिया, कान पर खास बातचीत!

भिलाई। भाजपा पार्षद और भिलाई निगम उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने रायपुर में नए CM विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दया सिंह ने गुलदस्ता भेंट करते हुए सीएम बनने की बधाई दी। साथ ही भिलाई आने का आमंत्रण दिया। दया ने इस दौरान सीएम साय के कान पर कुछ खास बातचीत की है। हालांकि क्या बात हुई है, ये पता नहीं‌। दया सिंह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बन गई है। प्रदेश के मुखिया का चयन भी हो गया है। विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया गया है। इस जीत की खुशी भाजपाइयों में जबरदस्त देखने को मिल रही है। दया ने कहा, विष्णुदेव साय का भिलाई से गहरा नाता रहा है। वे हर साल सावन सोमवार के अवसर पर राजराजेश्वरी मंदिर आते हैं और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव: रायपुर-दुर्ग समेत कई इलाकों...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ में सुस्त पड़े मानसून ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। गुरुवार शाम राजधानी रायपुर, दुर्ग और भिलाई समेत प्रदेश के...

दुर्ग-रायपुर NH-53 पर भीषण हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चियों सहित चार लोगों की मौके पर...

छत्तीसगढ़ के कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला और मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का 15 जुलाई 2026 को...