छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर: दीवार गिरने से पूरे परिवार की मौत…तीन बेटियों समेत माता-पिता ने तोड़ा दम, आखिरी समय तक मां के हाथों में रही बच्ची

कांकेर। छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर जारी है। अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। आज कांकेर में रविवार देर रात दीवार गिरने से पूरे परिवार की मौत हो गई। मृतकों में तीन बेटियां और उनके माता-पिता शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के चलते हादसा हुआ है।

  • हादसे के दौरान सभी लोग सो रहे थे।
  • तभी घर के बीच की दीवार गिर पड़ी।
  • इस दौरान मां ने छोटी बच्ची को बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन दबकर सभी की मौत हो गई।
  • हादसा पंखाजूर के बांदे थाना क्षेत्र में हुआ है।
  • जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत विकासपल्ली के पीवी110 निवासी परिमल मल्लिक अपनी पत्नी सुमित्रा मल्लिक और तीन बेटियों प्रतिभा (8), प्रीति (5) व श्रीति (3) साल के साथ रहता था।
  • उसका पूरा मकान कच्चा है।
  • बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते मकान की कच्ची दीवार देर रात गिर पड़ी।
  • इसके चलते मकान का बड़ा हिस्सा पूरे परिवार पर जा गिरा।
  • हादसे के दौरान सभी की दबकर मौत हो गई।
  • सुबह ग्रामीणों को हादसे का पता चला तो पुलिस को सूचना दी।
  • लगातार बारिश और बाढ़ के चलते प्रशासन की टीम को मौके पर पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा था।
  • प्रशासनिक अमला उफनती कोरेनार नदी को नाव से पार कर घटना स्थल पर पहुंचा है।
  • इसके चलते घंटों लग गए।
  • इसके बाद सभी मृतकों की पहचान की गई।
  • पुलिस की टीम भी पहुंची है। परिवार में और लोगों के नहीं होने की बात कही जा रही है।
  • मकान में शव के हालात देखकर ऐसा लग रहा है कि मलबा गिरने के दौरान छोटी बेटी को मां ने बचाने का प्रयास किया हो।
  • वह बेटी के ऊपर ढाल बन रही हो, लेकिन दीवार की मिट्‌टी एक साथ गिरने के चलते न वह खुद बच सकी और न बेटी को बचा सकी।
  • बेटी से लिपटे हुए ही मां की भी मलबे में दबकर मौत हो गई।
  • प्रशासन की टीम ने मलबे में दबे शवों को किसी तरह से बाहर निकलवाया है
  • मीडिया रिपोर्र्ट्स की माने तो हसीलदार शशिशेखर मिश्रा ने बताया कि बारिश के चलते शवों को अस्पताल तक ले जाना संभव नहीं है।
  • ऐसे में डॉक्टरों को बुलाया गया है।
  • सभी का गांव में ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शवों का अंतिम संस्कार होगा।
  • लगातार बारिश के चलते गांव में बाढ़ जैसे हालात हैं।
  • अभी तक बारिश थमी नहीं है। बताया जा रहा है कि तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है।
  • वहीं स्थानीय विधायक अनूप नाग ने रायपुर से हेलीकॉप्टर मंगवाया है।
  • वह हादसे वाले गांव में पहुंचेंगे।
  • उनके साथ कांकेर कलेक्टर और एसपी भी मौजूद रहेंगै।
  • कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
  • उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार पखांजूर को पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण बनाकर सहायता करने के निर्देश दिए हैं।
Exit mobile version