दुर्ग में आज फ्लावर शो: फूलों का दिखेगा शानदार कलेक्शन…भूपेश सरकार की योजनाओं की लगाई जाएगी प्रदर्शनी, स्पर्धा में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कार, कैबिनेट मंत्री डहरिया करेंगे उद्घाटन

भिलाई। दुर्ग नगर पालिक निगम तीसरी बार राजेन्द्र पार्क में भव्य फ्लावर शो का आयोजन 27 फरवरी रविवार को सुबह 11 बजे से कर रहा है। इस कार्यक्रम में अतिथि नगरीय प्रशासन डॉ.शिव विकास मंत्री शिव कुमार डहरिया होंगे। अध्यक्षता अध्यक्ष छग स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन व विधायक अरुण वोरा करेंगे।

वहीं विशिष्ट अतिथिउपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग आरएन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल महापौर, आयुक्त हरेश मंडावी आयुक्त, राजेश यादव, पूर्व विधायकद्वय प्रदीप चौबे व प्रतिमा चन्द्राकर, अध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस कमेटी गया पटेल, प्रदेश अध्यक्ष – छत्तीसगढ़ प्रोफेशनर कांग्रेस क्षितिज चंद्राकर व पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा होंगे।

इस फ्लावर शो में शासन की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए मॉडल तैयार किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ योजना, पौनी पसारी योजना गोधन योजना, श्री धन्वन्तरी मेडिकल, गौठान अनेक प्रजाति के फूलों व फलों की प्रदर्शनी की प्रतियोगिता होगी।

यहां प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्टॉल भी बनाए गए हैं, जहां प्रतिभागी अपना पंजीयन कराकर भाग ले सकेंगे। निगमायुक्त हरेश मंडावी ने शहर की आम जनता से शो का लाभ उठाने अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...