दुर्ग जिले में शुद्ध और सुरक्षित पेयजल देने के लिए जिला प्रशासन को गेल CSR मद से मिले 25 लाख रूपए, कलेक्टर ऋचा को गेल इंडिया के महाप्रबंधक ने सौंपा चैक

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से गेल (इंडिया) के महाप्रबंधक नजीब कुरैशी ने मुलाकात की। गेल (इंडिया) लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस कंपनी है और एशिया में शीर्ष गैस उत्पादकों में से एक है। यह एक महारत्न कंपनी है जो व्यवसायिक गतिविधियां जैसे गैस प्रोसेसिंग एवं तरलीकृत पेट्रोकेमिकल्स के उत्पादन और विपणन का कार्य करती है।

देश के कई राज्यों के आर्थिक विकास में गेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके तहत राज्य के प्रमुख जिलों एवं शहरों को ट्रंक लाइन से जोड़ा जा रहा है जिससे औद्योगिक वाहनों और घरेलू खपत के लिए प्राकृतिक गैस की पंहुच को आगे बढ़ाया जा सकेगा। इसी कड़ी में दुर्ग जिले में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल प्रदान करने के उद्देश्य से गेल (नागपुर-रायपुर-झाड़सूगुडा) पाइपलाइन के अन्तर्गत कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सी.एस.आर.) के तहत 21 ग्रामों के स्कूल, अस्पताल, पंचायत भवन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों में परियोजना संचालित की जा रही है। जिसके लिए गेल (इंडिया) के महाप्रबंधक नजीब कुरैशी ने 50 लाख की परियोजना में पहली किस्त स्वरूप 25 लाख रूपए की राशि कलेक्टर चौधरी को प्रदान की। इस दौरान बाला चंद्रा उप महाप्रबंधक गेल (इंडिया) लिमिटेड एवं सौरभ सिंह मुख्य प्रबंधक गेल (इंडिया) लिमिटेड मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...