तीन चरणों में होगा वन कर्मचारी संघ का चुनाव, जानिए किस जिले में कब होगा मतदान

रायपुर। छग वन कर्मचारी संघ के प्रदेश के सभी जिला शाखा अध्यक्षों की निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह चुनाव तीन चरणों में अलग अलग जिलों में होगा। इसकी अधिसूचना प्रदेश अध्यक्ष अजीत दुबे ने जारी कर दिया है।

अधिसूचना के अनुसार प्रदेश के समस्त जिला शाखा में मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन 13.05.2025 को किया गया। जिला अध्यक्ष का निर्वाचन तीन चरणो में होगा। प्रथम चरण में कांकेर, बलरामपुर,. मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, मुंगेली, बस्तर, बीजापुर, बलौदाबाजार, महासंमुद, गरियाबंद, सुकमा,जशपुर जिले का चुनाव होगा। इसके लिए जिला मुख्यालय में 01.06.2025 को आमसभा आयोजित कर नामांकन प्रकिया पूर्ण करने उपरान्त एक से अधिक प्रत्याशी होने की स्थिति में 08.06.2025 को मतदान किया जाएगा।

दूसरे चरण में दन्तेवाड़ा कोण्डागांव, नारायणपुर, दुर्ग, मोहला-मानपुर, राजनांदगांव, रायपुर , गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर , कवर्धा जिलो के जिला मुख्यालय में 15.06.2025 को आमसभा आयोजित कर नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एक से अधिक प्रत्याशी होने की स्थिति में 22.06.2025 को मतदान किया जाएगा।

तीसरे चरण में रायगढ़, सारंगढ़, खैरागढ़, कोरबा, बिलासपुर, बालोद, धमतरी, जांजगीर चांपा में 29 जून को नामांकन की प्रक्रिया होगी और 6 जुलाई को मतदान होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...

छत्तीसगढ़ BJP संगठन में बड़ा फेरबदल : स्मृति ईरानी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को अब नया केंद्रीय प्रभारी मिल गया है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी...

ACB का बड़ा अधिकारी बनकर घर में घुसे :...

धमतरी। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर घर में घुसने और परिवार को गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपये का सामान ले...

धर्मांतरण की आशंका पर बड़े तेवड़ा गांव में तनाव...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में एक घर में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के बाद धर्मांतरण...