रिसाली सभापति केशव बंछोर ने सलाहकार समिति का किया गठन…3 समितियों में डॉ. सीमा साहू को स्थान, देखिए किस विभाग में कौन-कौन होंगे मेंबर

भिलाई। नवगठित नगर पालिक निगम रिसाली में विकास व अन्य विषयों पर एमआईसी सद्स्य पहले मंत्रणा करेंगे। इसके लिए अलग-अलग विभागवार सलाहकार समिति का गठन किया गया है। निगम सभापति केशव बंछोर ने समिति में सद्स्यों (पार्षद) को नियुक्त करते हुए सूची को सार्वजनिक किया है। जारी सूची में सात-सात पार्षदों को सलाहकार के रूप में लिया गया है।

निगम सभापति ने जल कार्य विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी चंद्रभान सिंह ठाकुर की नेतृत्व वाली समिति में सलाहकार के रूप में पार्षद विनय नेताम, टीकम सिंह साहू, डोमन लाल बारले, रेखा देवी, सरिता देवांगन, ममता बाई सिन्हा व गजेन्द्री कोठारी को नियुक्त किया है।

इसी तरह स्वास्थ्य तथा चिकित्सा एवं स्वच्छता विभाग प्रभारी गोविन्द चतुर्वेदी के विभाग में चंद्रप्रकाश सिंह(निगम), रोहित कुमार, जमुना ठाकुर, रंजीता बेनुआ, पार्वती महानंद, ओमप्रकाश मिर्झा व हरिशचंद्र को शामिल किया है।

राजस्व बाजार व वाहन प्रभारी विलास राव बोरकर के विभाग में एम.डी. जाहीर अब्बास, अनिल कुमार, डॉ. सीमा साहू, शीला नारखेड़े, चंद्रप्रकाश सिंह(निगम), ओमप्रकाश मिर्झा, सुनंदा चन्द्राकर, आवास पर्यावरण एवं लोक निर्माण प्रभारी अनुप डे के विभाग में संजू कुमार नेताम, अनिल कुमार, सारिका साहू, ममता यादव, शीला नारखेड़े, सुनंदा चंद्राकर, शैलेन्द्र कुमार साहू,

एमआईसी सद्स्य सनीर साहू शिक्षा, खेलकुद तथा युवा कल्याण विभाग में टीकम सिंह साहू, डोमन लाल बारले, डॉ. सीमा साहू, सरिता देवांगन, रोहित कुमार, धर्मेन्द्र भगत, खिलेन्द्र चंद्राकर,

महापौर परिषद के परमेश्वर कुमार पुर्नवास तथा नगर नियोजन, उद्धानिकी तथा संचार विभाग में एम.डी. जाहीर अब्बास, संजू कुमार नेताम, चंद्र प्रकाश सिंह निगम, ममता यादव, रेखा देवी, मनीष यादव व विधि यादव,

खाद्यय नागरिक आपूर्ति एवं विद्युत प्रभारी सोनिया देवांगन के विभाग में विनय नेताम, अनिल कुमार, पार्वती महानंद, रंजीता बेनुआ, शीला नारखेड़े, माया यादव, हरिशयंद और

महिला बात विकास एवं समाज कल्याण तथा आजीविका विभाग प्रभारी ईश्वरी साहू के विभाग में एम.डी. जाहीर अब्बास, रोहित कुमार, डॉ. सीमा साहू, जमना ठाकुर, सारिका साहू, रमा साहू व सविता ढवस को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...