दुर्ग में मोबाइल शोरुम में बड़ी चोरी; शटर तोड़कर 40 से ज्यादा मोबाइल पार कर दिए चोर…महंगे सामान तक ले उड़े, CCTV में कैद हुए चोर

भिलाई। दुर्ग-भिलाई में चोरी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। आज दुर्ग शहर के मोबाइल शो रूम को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है। मोबाइल शो रूम से लाखों रुपए के मोबाइल पार कर दिए। यही नहीं, शोरूम संचालक अपना मोबाइल भूल गए थे, चोर उसे भी ले उड़े। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्ग सीएसपी डॉ. जितेंद्र यादव और टीआई भूषण एक्का ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस को कई जरूरी सबूत मिले हैं। जिसके आधार पर जांच शुरू हो गई है।

घटनाक्रम क्या है…
घटना सोमवार देर रात की है। शिकायत पर पुलिस ने धारा 457,380 के तहत जुर्म दर्ज किया है। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बताया कि दुर्ग के पोलसाय पारा में स्थित एमआई मोबाइल स्टोर तीन चोरों ने शटर को तोड़कर लाखों रुपये के मोबाइल को पार किया है। सोमवार -मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात युवकों ने पहले शटर को नीचे से तोड़कर दुकान में प्रवेश किया।

उसके बाद करीब नए महंगी कंपनी के 40 नग मोबाइल और एसेसरीज पार कर दिए। घटना की जानकारी दुकान संचालक ऋषभ जैन को तब हुई जब मंगवार की सुबह रोज की भांति दुकान खोलने पोलसाय पारा दुर्ग पहुंचे थे। जहां उनके मोबाइल दुकान का शटर नीचे से खुला पड़ा मिला। संचालक ने जब दुकान के भीतर प्रवेश किया तो उसके होश उड़ गए। दुकान का सारा सामान खाली हो गया था। चोरी हुए नए मोबाइल की कीमत 6 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने बताया कि 6 लाख रुपए के महंगे मोबाइल, 35 हज़ार रुपए का लैपटाप संचालक के स्वयं का मोबाइल 27 हज़ार और पॉवर बैंड स्मार्ट एसेसीरिज 40 हज़ार रुपए का पार भूल है। घटना की खबर लगने पर सीएसपी डॉक्टर जितेंद्र यादव, कोतवाली दुर्ग टीआई भूषण एक्का समेत पुलिस टीम पहुची। फिलहाल पुलिस टीम घटनास्थल पहुचकर जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

CG में बड़ी कार्रवाई, इंश्योरेंस क्लेम के बदले कमीशन...

CG नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से खाकी को दागदार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक पीड़ित से कमीशन (रिश्वत) मांगने...

Durg News : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर...

दुर्ग। दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स से 10 लाख 55 हजार 698 रुपये की...