CG हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस टी.बी. राधाकृष्णन का निधन; CM बघेल ने व्यक्त किया शोक; जानिए उनके बारें में…

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व चीफ जस्टिस टी. बी. राधाकृष्णन का निधन हो गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। बघेल ने कहा है कि जस्टिस राधाकृष्णन को उनकी उच्च गुणवत्तापूर्ण न्यायिक सेवाओं के लिए हमेशा याद किया जाएगा। बघेल ने उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

पूर्व जस्टिस टी. बी. राधाकृष्णान केरल, छत्तीसगढ़, आंध्र, तेलंगाना और कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके थे। इसके साथ ही वह केरल लीगल सर्विस अथॉरिटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी थे। राधाकृष्णन ने 12 साल तक केरल हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में काम किया और दो बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहे। साल 1983 में वह एक वकील के रूप में नामांकित हुए थे। जस्टिस राधाकृष्णन ने कानून की तीन अलग-अलग शाखाओं अर्थात् नागरिक, संवैधानिक और प्रशासनिक कानूनों में अभ्यास किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...