डेस्क। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष पद पर नामित होने की वजह से उन्होंने भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद छोड़ा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा भेजा। 2018 में चुनाव हारने के बाद से ही वो संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर थे।