छत्तीसगढ़ का 25वां बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया पेश: बजट को लेकर पूर्व CM बघेल ने दी अपनी प्रतिक्रिया… कहा – भाषण था या कवि सम्मेलन, जनता के लिए कोई राहत नहीं, ये दुर्गति का बजट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 25वां बजट पेश किया। बजट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा

ये था क्या ? ये बजट भाषण था या गणतंत्र दिवस का भाषण था या किसी कवि सम्मेलन की भूमिका थी?
भूपेश ने आगे लिखा ये जनता तो छोड़िए, भाजपा के लोगों को खुद समझ नहीं आया होगा। न जनता के लिए कोई राहत, न किसान, युवा, महिला के लिए कोई घोषणा। बेहद निराशाजनक और ‘सिंगल माइक पॉडकास्ट’ समाप्त हुआ। भूपेश बघेल इसे छत्तीसगढ़ की दुर्गति का बजट कहा।

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि ये बजट ऊंचा दुकान फीका पकवान है। ये धरातल की वास्तविकता से दूर है। साल भर में कोई काम हुआ नहीं। ये केवल लोगों के आंख में धूल झोंकने वाली बातें हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। डीसीपी...

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, राजपत्र में नियम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के नियमों का राजपत्र...

मलेरिया से बैगा महिला की मौत, इलाज के दौरान...

बिलासपुर। जिले के कोटा क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप लगातार सामने आ रहा है। इसी बीच मलेरिया से संक्रमित एक बैगा महिला की इलाज...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...