छत्तीसगढ़ में पूर्व CM रमन सिंह होंगे विधानसभा अध्यक्ष… भरा नामांकन फॉर्म, CM साय रहे मौजूद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा मौजूद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नव नियुक्त नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहें। रमन सिंह ने अपना नामांकन विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए दिया है। बड़ी खबर ये है कि डॉक्टर रमन सिंह निर्विरोध चुने जाएंगे। वहीं कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने कहा- हम कोई प्रत्याशी नहीं उतारेंगे।

Exit mobile version