पूर्व पार्षद का बेटा 48 घंटे से लापता: दुर्ग पुलिस जांच में जुटी…स्विच ऑफ आ रहा मोबाइल

भिलाई। दुर्ग निगम के पूर्व पार्षद विजय जलकारे का पुत्र श्रेयस बीते दो दिनों से लापता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। श्रेयस का एग्जाम चल रहा था। बताया जा रहा है कि एक पेपर खराब गया था। जिसके चलते वह परेशान था।

फिलहाल मोहन नगर थाने की पुलिस खोजबीन में लगी हुई है। श्रेयस की उम्र 15 साल है। बुधवार की शाम 4 बजे से निकला हुआ है। अभी तक घर नहीं लौटा है। श्रेयस 9वीं कक्षा का छात्र है। मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। वह अपने साइकिल से निकला था। सोशल मीडिया पर भी श्रेयस की खोजबीन के लिए पोस्ट डाले गए हैं।

– दुर्ग सीएसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने भिलाई टाइम्स को बताया कि श्रेयस के दोस्तों से बातचीत हुई है। द्य
– श्रेयस का एग्जाम चल रहा था। कुछ पेपर खराब होने की बात अपने दोस्तों से कही है।
– मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।
– हम सीडीआर निकलवा रहे हैं।

– सीएसपी डॉ. यादव ने यह भी बताया कि श्रेयस के पास कुछ पैसे हैं।
– बैंक डिटेल भी निकलवा रहे हैं।
– कहीं कोई ट्रांजेक्शन तो नहीं किया है? इसकी भी जांच जारी है।

– आसपास के थाना क्षेत्रों व पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।
– पोस्टर के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोगों को इसकी सूचना दी जा रही है।
– पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द श्रेयस का पता लगा लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...