पूर्व DGP को सजा: दो साल पुराने मामले में पूर्व DGP को 3 साल की सजा, सहकर्मी ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप

दो साल पुराने मामले में पूर्व DGP को 3 साल सजा

डेस्क। तमिलनाडु के पूर्व पुलिस महानिदेशक राजेश दास को महिला सहकर्मी का यौन उत्पीड़न करने के मामले में आज तीन साल की सजा सुनाई गई। यह फैसला विल्लुपुरम की एक अदालत ने सुनाई है।

महिला आईपीएस अधिकारी ने फरवरी 2021 में दास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी पलानीस्वामी की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर यात्रा के दौरान दास पर यौन उत्पीड़ने का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद अन्नाद्रमुक की सरकार ने दास को निलंबित कर दिया था और जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी बिठाई गई थी।

इस कमेटी के एक सदस्य ने कहा- ‘इस मामले में पुलिस कर्मियों समेत 68 लोगों के बयान दर्ज किए गए थे। फिलहाल अधिकारी इस मामले में आगे अपील कर सकता है और तत्काल जमानत भी मांग सकता है।’

यह मामला 2021 में एक चुनावी मुद्दा बना था, जिसपर एमके स्टालिन ने सत्ता में आने के बाद उचित कानूनी प्रक्रिया और सजा का आश्वासन दिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...