कांग्रेस की हार पर पूर्व MLA वोरा का बड़ा बयान: बोले – कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाने सभी एक होकर करें काम, आरोप-प्रत्यारोप की जगह संगठन को मजबूत बनाना ज्यादा जरूरी

दुर्ग। विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने आज कहा है कि कांग्रेस पार्टी में आरोप-प्रत्यारोप की बजाय एकजुट होकर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने की जरूरत है। वोरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है। हम सबने एकजुट होकर पांच साल तक छत्तीसगढ़ राज्य की जनता के हितों के लिए जनकल्याणकारी कार्य किये हैं। किसी कारणवश चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में नहीं आ सके। चुनाव में पराजय के कारणों की सकारात्मक समीक्षा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की जरूरत हैं।

वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किये हैं। ऐसी योजनाएं लाई गई, जिनसे आम जनता को राहत मिली। इस तरह की योजनाएं पहले कभी भी लागू नहीं हो सकी। अभूतपूर्व विकास कार्य और उल्लेखनीय योजनाओं क़ा क्रियान्वयन हम सबने मिलकर किया है।

वोरा ने कहा कि चुनाव नतीजों को लेकर पार्टी फोरम में समीक्षा होनी चाहिए। सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी करने से कुछ भी हासिल नहीं होगा। समस्त कांग्रेसजनों को एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। वोरा ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में अभी पांच वर्ष हैं। कांग्रेसजनों को पांच साल तक आम जनता के बीच लगातार एकजुट होकर सक्रिय रहना है और अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी करना है। छत्तीसगढ़ में फिर से सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ काम करने की जरूरत है।

वोरा ने कहा कि कुछ महीनों बाद लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। 2024 में ही नगरीय निकाय चुनाव होंगे और उसके बाद पंचायत चुनाव होंगे। इन चुनावों में कांग्रेस की जीत के लिए सक्रिय रहकर एकजुटता से कार्य करने की जरूरत है। बेहतर होगा कि हम सब बयानबाजी करने की बजाय कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाएं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...