CG – करंट की चपेट में आने से पूर्व विधायक की मां का निधन: घर के बाड़ी में काम कर रही थी… तब हुआ हादसा… मौके पर ही चले गई जान

Former MLA’s mother dies due to electric shock

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। कसडोल विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक शकुंतला साहू की माता लीला देवी साहू (उम्र लगभग 60 वर्ष) की बुधवार 28 मई को सुबह करंट लगने से मौत हो गई। घटना करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है की बुधवार सुबह पूर्व विधायक की मां लीला बाई साहू अपने घर की बाड़ी में काम कर रही थीं। वहां लगे उपकरण के खुले तारों के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ।

शकुंतला साहू जब बाड़ी पहुंची, तो उनकी मां जमीन पर अचेत पड़ी थी। उनकी चीखें सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। लीला बाई को तुरंत पलारी अस्पताल ले जाया गया। डॉ. उमर ताज कुरैशी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉ. कुरैशी के मुताबिक, लीला बाई के पैर गीले थे। नमी के कारण बिजली का झटका घातक साबित हुआ। अस्पताल में परिजनों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नेता और गणमान्य लोग परिवार के साथ एकजुटता जताने पहुंचे।

इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में बिजली के खुले तारों से होने वाली घटनाओं पर चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या पर ध्यान देने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के सटीक कारण के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...