छत्तीसगढ़:दो बच्चों सहित मां की मिली लाश: पति गया था काम पर, वापस लौटा तो मकान में म्यार से लटका मिला पत्नी और दो बच्चों का लाश… खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक महिला और उसके दो बच्चों का शव घर के कमरे में फंदे पर झूलता हुआ मिला है। इस घटना की सूचना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। अभी तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंदरूनी इलाके की है। मौके पर तहसीलदार को भी बुलाया गया।

बासनवाही-मुसुरपुट्टा के एक मकान में दो बच्चों सहित एक महिला का शव फांसी से लटके होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इलाका काफी अंदरूनी होने के कारण पुलिस को पहुंचने में समय लग गया। मरने वालों की पहचान भुनेश्वरी ध्रुव (28) पति चेतन ध्रुव और उसके दो बच्चे देविका ध्रुव (ढाई साल) व टिकेश्वर ध्रुव (11 माह) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के शव नीचे उतरवा कर रखवा दिए हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।

घटना के समय महिला का पति चेतन ध्रुव खेत में काम करने के लिए गया था। उसके लौटने के बाद ही घटना का पता चला। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने दोनों बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद खुदकुशी की है। बच्चों के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...