तालाब में डूबने से चार मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बलौदा थाना क्षेत्र के भैंसतरा गांव में चार मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सभी बच्चे दोपहर के समय खेलते-खेलते तालाब के किनारे पहुंच गए और नहाने के लिए पानी में उतर गए।

चारों बच्चों की उम्र 8 से 11 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वे रोज की तरह साथ खेल रहे थे। खेल-खेल में ही सभी तालाब में उतर गए, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण चारों डूब गए।

जब शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। गांव के ही एक तालाब के पास बच्चों के कपड़े और चप्पलें दिखाई दीं। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से तालाब की तलाशी ली गई, जहां से चारों मासूमों के शव बरामद किए गए।

मातम में बदला पूरा गांव

एक ही गांव से चार बच्चों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गांव में गहरे शोक की लहर है। हर घर में सन्नाटा है और मातम का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवारों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। बलौदा थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...