पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी करना पड़ा भारी, शिक्षक बर्खास्त

अंबिकापुर। एक शिक्षक को पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी करना भारी पड़ गया। शिक्षक मुमताज अंसारी, जो कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चाची डाड़ में पदस्थ था। उसको पहली पत्नी की शिकायत पर बर्खास्त कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, शिक्षक की पहली पत्नी ने जिला शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में लिखित शिकायत सौंपी थी। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद संयुक्त संचालक सरगुजा कार्यालय ने कड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षक की सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया।

शिक्षक मुमताज अंसारी पर आरोप था कि उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की, जो कि शासकीय सेवा नियमों और वैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...