उमरपोटी में मर्डर मिस्ट्री: पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को क्यों उतारा मौत के घाट…? खुद फंदे पर क्यों झूल गया? पुलिस कर रही जांच

– दुर्ग जिले के उमरपोटी की घटना
– एक ही घर में चार लोगों की मौत
– उतई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची
– गुरुवार शाम के आसपास की घटना

– एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से इलाके में सनसनी
– उमरपोटी गांव के भोजराम साहू ने पत्नी ललिता साहू को पहले मौत के घाट उतारा
– पत्नी को मारने के बाद दो बच्चों को मारा

– पत्नी को भोजराम ने मोबाइल के लीड वायर से गला घोंटकर मारा
– दोनों बच्चों को तकिया में दबाकर मौत के घाट उतारा
– उमरपोटी के पुराना साहू मिलपारा की घटना

– उतई पुलिस मौके पर पहुंच गई है, मामले की जांच जारी है
– भोजराम ने अपने बेटे प्रवीण कुमार 4 साल और डिकेश 2 साल की हत्या की है

भिलाई। भिलाई-दुर्ग से लगे उमरपोटी से बड़ी खबर है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई है। यहां साहू परिवार के चार लोगों की लाश मिली है। बताया गया कि, पति ने पहले पत्नी की हत्या की फिर दोनों बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। क्राइम सीन देखने के बाद ऐसा कहा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, उमरपोटी के पुराना साहू मिलपारा के रहने वाले भोजराम साहू ने पत्नी ललिता साहू का पहले गला घोंटा। वह मोबाइल के लीड वायर से अपनी पत्नी का गला दबाया। इससे मौत हो गई। जबकि, भोजराम ने अपने दोनों बच्चों को तकिया में दबाकर मार डाला।

पत्नी और दोनों बच्चों प्रवीण कुमार (4 वर्ष) और डिकेश (2 वर्ष) को मारने के बाद खुद ही फांसी के फंदे पर झूल गया। उतई पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले से संबंधित जरूरी जानकारी इकट्‌ठा की जा रही है। आखिर भोजराम ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? इसके कारणों का पता नहीं चल सका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...