भिलाई। खैरागढ़ उप चुनाव के परिणाम आज दोपहर शाम तक आ जाएंगे। उससे पहले मतगणना शुरू हो गयी है। चार राउंड की गणना हो चुकी है। चारों राउंड में कांग्रेस की प्रत्याशी यशोदा वर्मा को बढ़त मिली हुई है।
चारों राउंड की गणना के बाद कांग्रेस 5000 वोट से आगे चल रही है। आपको बता दें कि दूसरे राउंड में कांग्रेस को 2557, तीसरे राउंड में 3700 और से लीड मिली। उसके बाद अब 3998 की लीड कांग्रेस को बड़ी बढ़त लेकर जा रही है। आपको बता दें कि नये जिले के कारण लोगों ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है।