हीरो जैसा पोज देने वाला ये लड़का ठग है…नायाब तहसीलदार और डाटा एंट्री ऑपरेटर बनाने का झांसा देकर ठगे 15 लाख रुपए…फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ तो कुछ लौटाया, बाकी दबा दिया, दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई। एम्स में नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपए का ठगी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 420, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि हुडको की पखान्जूर जिला कांकेर में पुस्तैनी घर और व्यावसायी निमाई देवनाथ की बेटी को नायाब तहसीलदार और बेटे को एम्स में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 15 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी हरिनगर दुर्ग निवासी अभिजीत सिंह 24 वर्ष ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

लेकिन फर्जीवाड़े की जानकारी लगने पर पीड़ित ने रुपए लौटाने की बात कही लेकिन काफी घूमाने के बाद आरोपी ने 10 लाख रुपए लौटाया। मगर 5 लाख रुपए आज तक नहीं लौटाया। इसे लेकर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाई। जिसके बाद आरोपी अभिजीत सिंह को दुर्ग से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को रुपए देने के लिए पीड़ित ने अपनी एफडी और खेत बेचकर 15 लाख रुपए दिया था। रुपए श्रेयांश यादव, अभिजीत सिंह को दिया। यह लेनदेन 15 फरवरी से 28 फरवरी 2021 के मध्य हुई।

गौरतलब हो कि निमाई देवनाथ की पहचान हरीनगर कातुलबोर्ड दुर्ग निवासी अभिषेक चक्रवर्ती से पहले हुई थी। अभिषेक ने पीड़ित को बताया कि उसका पड़ोसी अभिजीत सिंह सरकारी नौकरी लगाता है। जिसके एवज में रुपए लेता है। निमाई जब अभिजीत सिंह से मुलाकात किया तब उसने अपने सहयोगी स्मृतिनगर निवासी श्रेयांश यादव से मिलाया था।  

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल...