यूक्रेन और रशिया के युद्ध के नाम पर भिलाई में ठगी भी हो गयी… डेल्टा कंपनी के नाम से कर रहे हैं ठगी…अजीब है ये मामला

भिलाई। ट्रेडिंग कपंनी के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आने के बाद शिकायत पर पुलिस ने दो बैंक खाता और मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है। सुपेला पुलिस ने बताया कि पांच रास्ता सुपेला भिलाई निवासी रवि कुमार साव ने शिकायत किया है कि 2 फरवरी 2022 को मोबाइल पर मैसेज आया कि जब उस नम्बर पर पीड़ित ने कॉल किया। तब अपना नाम शिवांश कुमार बताया उसने पीड़ित को झांसे में लेकर कहा कि डेल्टा ट्रेडिंग कंपनी उन्ही का है।

इसमें जुड़कर प्रतिमाह 50 हज़ार से 1 लाख रुपये कमा सकते है। इसके लिए डेल्टा ट्रेडिंग एप्लीकेशन को डाउनलोड करना पड़ेगा। पीड़ित ने लालच में आकर 3 फरवरी को 50 हज़ार रूपये डेल्टा ट्रेडिंग कंपनी के कन्वर्ट अकाउंट में डाल दिया। उससे ट्रेडिंग काम चालू हो गया। फिर 5 फरवरी 2022 को 3700 रूपये का लाभ होने विड्रावल किया। उसके बाद फिर पीड़ित को कॉल आया।

उसमें कॉल करने वाला अपना नाम महावीर पटेल बताया और डेल्टा ट्रेडिंग एप की ओर से कंपनी में पैसे इन्वेस्ट करने पर मुझे 5 से 7 प्रतिशत का लाभ प्रत्येक दिन मिलने का झांसा दिया। जितना भी रुपये डेल्टा ट्रेडिंग एप पर इन्वेस्ट किया जाएगा।उससे बड़ा लाभ मिलने का आरोपियो ने झांसा देकर फिर जिस पर भरोसा करके मैनें अपने पिताजी से मांग कर दिनांक 8 फरवरी को 5 लाख 60 हज़ार रुपये डेल्टा ट्रेडिंग कंपनी के कन्वर्टेड अकाउंट मे आर.टी.जी.एस पीड़ित ने कर दिया। मामले में टीआई सुरेश ध्रुव ने बताया कि शिकायत के बाद जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।

तीन ने मिलकर किया बड़ी ठगी:-
महावीर पटेल के द्वार पीड़ित को फिर कॉल कर झांसा दिया की पैसों को वापस पाने के लिए 4 लख 70 हज़ार डेल्टा ट्रेडिंग कंपनी के कन्वर्टेड अकाउंट में ट्रांसफर करने को कहा गया। नहीं करने पर पीड़ित के रुपये 5 लख ,60 हज़ार रुपये डुबत खाते में हमेशा के लिए चले जाने की बात आरोपी ने कहा था। डर की वजह से पीड़ित ने मकान के नाम पर लोन लेकर डेल्टा ट्रेडिंग कंपनी में रुपये आरटीजीएस के माध्यम से दिनांक 11 फरवरी को किया गया।10 दिन बाद महावीर पटेल ने कॉल कर पीड़ित को बताया कि उसके रुपये फिर यूक्रेन और रशिया की लड़ाई के कारण डूबत में चले गए।

उसके बाद 26 फरवरी को गौतम वाधवानी नामक व्यक्ति ने कॉल कर पीड़ित को बताया को खाता माइनस में चला गया और रकम डेल्टा ट्रेडिंग कंपनी में इन्वेस्ट किया है। वह डूब जाएगी और तभी वापस मिलेगी जब फिर से रकम 3 लाख डेल्टा ट्रेडिंग कंपनी के कन्वर्टेड खाते में डालोगे। इसी तरह अलग अलग डेट पर 13 लाख 80 हज़ार रुपये की पीड़ित से ठगी किया गया। पीड़ित के साथ शिवांश कुमार, महावीर पटेल, गौतम वाधवानी नामक व्यक्तियों ने ठगी किया है।

Exit mobile version