गुगल रिव्यू टास्क का पार्ट टाइम जॉब के नाम पर फ्रॉड: ठगी करने वाला आरोपी को CG पुलिस ने किया गिरफ्तार… देश के 48 से अधिक पुलिस थानों में दर्ज है मामला

रायपुर। रिव्यू टास्क का पार्ट टाइम जॉब के बहाने ठगी करने वाले आरोपी को छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर थाना रायपुर के लिए ये बड़ी उपलधि है। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र हिम्मत भाई कुंडलिया, उम्र 31 साल, निवासी नेशनल पार्क सोसाइटी सूरत गुजरात को पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोपी से जब्त बैंक खातों में अलग-अलग राज्यों के कुल 48 से अधिक पुलिस थानों/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है। मामले में 500 से अधिक UPI ID/बैंक अकाउंट को होल्ड कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी श्वेता मेहरा ने गुगल रिव्यू टास्क पार्ट टाइम जॉब के नाम से उनसे 29.49 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना विधानसभा में दर्ज कराई, सूचना पर अपराध क्रमांक 278/24 धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त अपराध की विवेचना रेंज साइबर थाना, रेंज रायपुर को सौंपी गई थी। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रेंज रायपुर की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया।

उक्त अपराध के घटनाक्रम में प्रार्थी को वॉट्सएप ग्रुप में ऐड किया गया और बताया गया की ग्रुप में भेजे गए गुगल लिंक में रिव्यू देना है, रिव्यू के बदले रकम दिया जायेगा, प्रार्थी द्वारा टास्क पूरा करने पर झांसा देने के लिए कुछ रकम वापस किया गया। फिर प्रार्थी को इकोनॉमी टास्क दिया गया जिसके लिए प्रार्थी से रकम मांगा गया फिर टास्क सही पूरा नही होने की बात बोलकर रिकवरी टास्क के बहाने 29 लाख की ऑनलाइन ठगी की गई थी। रेंज साइबर थाना को प्राप्त निर्देसानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे वॉट्सएप नंबर, टेलीग्राम ग्रुप एवं बैंक खातों से प्राप्त जानकारी का तकनीकी विश्लेषण किया गया।

गुजरात निवासी आरोपी नरेंद्र हिम्मतभाई गोंडलिया द्वारा अन्य साथियों की सहायता से प्रार्थी से ठगी कर विभिन्न खातों में रकम जमा करवाए गए थे। आरोपी बचने के लिए गुजरात के अलावा दिल्ली और राजस्थान जाकर घटना कारित करता था। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैंक खाता जप्त किया गया है, आरोपी द्वारा हाल ही में 74 लाख मूल्य का नया घर खरीदने की जानकारी प्राप्त हुई है जिसका जिसका दस्तावेज प्राप्त कर अटैच करने की कार्यवाही की जाएगी। आरोपी को दिनांक 31/8/24 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा गया है। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...