CG – पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 16 लाख की ठगी: ना ही आरक्षक की नौकरी लगी, ना ही पैसे मिले वापस… आरोपी दुर्ग के बोरसी से हुआ गिरफ्तार

CG

धमतरी। पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 16 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम आकाश चंद्राकार है।

बताया जा रहा है कि थाना सिटी कोतवाली धमतरी में आवेदक तुलसी राम साहू एवं अन्य के द्वारा प्रस्तुत वरिष्ठ कार्यालय के शिकायत आवेदन पत्र से आरोपी आकाश चन्द्राकर द्वारा पुलिस विभाग में आरक्षक भर्ती कराने का झांसा देकर प्रार्थी एवं अन्य से 16,00,000/- रूपये रकम लेकर धोखाधड़ी करना पाये जाने से धारा 420 भादवि० का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

तभी विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं अन्य पीड़ितों का कथन लेखबद्ध कर आरोपी द्वारा दिये गये इकरारनामा व चेक की छाया प्रतियां प्राप्त की गई। आरोपी अपराध कायमी के बाद से लगातार फरार था। जिस पर पांच हजार रूपये का ईनाम की घोषण भी की गई थी,जिसे अभिरक्षा में लेकर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी एवं अन्य लोगों से कुल 17,85,000/- रूपये रकम लेना स्वीकार किया।

पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर झांसा देखकर 16 लाख की ठगी, धोखाघड़ी करने वाले आरोपी आकाश चंद्राकार उम्र 33 वर्ष, निवासी परसवानी महासमुंद,वर्तमान में दुर्ग बोरसी श्याम नगर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...