बारिश हो या त्यौहार निगम का सफाई अमला इस ऑलवेज एक्टिव: प्रतिमा विसर्जन और रावण दहन के बाद तालाबों और ग्राउंड की सफाई… लोगों ने जमकर फैलाया कचरा; निगम की अपील- स्वछता के लिए करें सहयोग

भिलाई। नवरात्रि और विजयादशमी के बाद भिलाई निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अपने कामों पर डट गए है हैं। त्यौहार के सीजन में सब तालाबों की साफ-सफाई, रावण दहन स्थल की सफाई की गई थी। सब लोग त्योहार मना रहे थे नगर निगम के भिलाई के कर्मचारी त्योहार के दिन भी फील्ड में जाकर काम कर रहे थे। अब जवारा विसर्जन, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, एवं रावण दहन का उत्सव सब नागरिक मना लिए। आयुक्त बजरंग दुबे द्वारा सभी जोन के स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि, सभी दुर्गा पंडाल, जवारा विसर्जन स्थल, एवं जहां-जहां पर रावण दहन हुआ है वहां पर साफ सफाई की जाए। आदेश के परिपालन में निगम के सफाई कर्मचारी सफाई कर रहे हैं। सभी जगह पर डस्टबिन की व्यवस्था की गई थी। स्वच्छता की जागरूकता पखवाड़ा मना कर सबको जागरूक किया गया था। मुनादी भी की जा रही थी। फिर भी तालाबों को, रावण दहन स्थल को, लोगों द्वारा गंदा किया गया। प्लास्टिक, रेपर, पानी का बोतल, कुरकुरे, चिप्स खाकर फेंका गया। सबकी साफ सफाई कर्मचारियों द्वारा की जा रही है। सब लोग थोड़ा-थोड़ा सहयोग करेंगे तभी साफ सफाई अपने भिलाई क्षेत्र की बेहतर होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...