राजनांदगांव के बैगा पारा में सोनकर समाज का सामुदायिक भवन बनकर तैयार… महापौर देशमुख ने किया लोकार्पण

राजनांदगांव। राजनांदगांव में नगर निगम द्वारा वार्ड नं. 33 लखोली बैगा पारा में अधोसंरचना मद अंतर्गत 20 लाख रूपये की लागत से सोनकर समाज के लिये भवन का निर्माण किया गया है। जिसका आज लोकार्पण करते हुये महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने कहा कि वार्ड पार्षद एवं सामाजिक बंधुओं की मांग पर निगम द्वारा 20 लाख रूपये की लागत से बड़ा हाल, दो कमरा, शौचालय के साथ सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण किया गया है। भवन निर्माण होने से समाज के लोगों को सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य आयोजनों के लिये एक सर्वसुविधायुक्त उचित स्थान मिल गया। उन्होंने कहा कि सोनकर समाज बड़ा समाज है, समाज के लोग अब शिक्षित होकर समाज हित में कार्य कर रहे है। समाज को आगे बढ़ाने के लिये समाज के अंतिम व्यक्ति की चिन्ता करनी होगी, समाज के लोगो के आर्थिक उन्नति, बच्चों की शिक्षा में समाज का योगदान होना चाहिये, तब सोनकर समाज अन्य समाज की तरह प्रगतिरत होगा।

बैगा पारा में एक संक्षिप्त एवं गरिमामय आयोजन में पूजा अर्चनाकर, फीता काटकर पट्टीका का अनावरण कर महापौर देशमुख ने लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य मधुकर वंजारी, बाजार विभाग की प्रभारी सदस्य व वार्ड पार्षद दुलारी बाई साहू, पुर्नवास एवं नियोजन विभाग के प्रभारी सदस्य भागचंद साहू, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा व गप्पू सोनकर तथा समाज के अध्यक्ष चुन्नीलाल सोनकर की उपस्थिति में लोकार्पण किया।

प्रभारी सदस्य व वार्ड पार्षद दुलारी साहू ने कहा कि समाज वालो की मांग पर महापौर हेमा देशमुख ने अपनी 20 लाख रूपये से भवन का निर्माण कराया जिसके लिये मैं उनका समाज एवं वार्डवासियों की तरफ से आभार व्यक्त करती हूॅ और वार्ड के काम में इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा करती हूॅ। कार्यक्रम के प्रारंभ में समाज के उपाध्यक्ष उभेलाल सोनकर, कोषाध्यक्ष नकुल सोनकर व श्यामू सोनकर, मंत्री जमेश्वर सोनकर सहित पदाधिकारियो ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर उप अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा सहित समाज के लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...