पर्यावरण संरक्षण के लिए ऊर्जा फाउंडेशन की अच्छी पहल… चिड़ियों के लिये दाना-पानी रखने के लिए मिट्टी के पात्र का निःशुल्क वितरण

  • ऊर्जा फाउंडेशन ने श्री महेश्वर मंदिर प्रगति नगर में श्रीरामचरितमानस भी सादर भेंट किया

भिलाई। पर्यावरण संरक्षण के लिए ऊर्जा फाउंडेशन ने एक की अच्छी पहल की है। ऊर्जा फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता पांडेय एवं सदस्यों ने गर्मी के मौसम में चिड़ियों के लिये दाना-पानी रखने हेतु मिट्टी के पात्र का हनुमान मंदिर राजीव गांधी चौक में निःशुल्क वितरण किया। साथ ही घर-घर जा कर भी आसपास के लोगों को मिट्टी के पात्र दे कर पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व को निभाया।

इसके साथ ही ऊर्जा फाउंडेशन द्वारा श्री महेश्वर मंदिर प्रगति नगर में श्रीरामचरितमानस सादर भेंट किया गया। इन दोनों कार्यक्रमों में मुख्य रूप से ऊर्जा फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष नमिता वर्मा, महासचिव दिव्या रंगारी, विनीता श्रीवास्तव, रेणु श्रीवास्तव, शैल सोनी, सपना श्रीवास्तव, अंजिता प्रसाद, प्रेमलता गुप्ता, उषा तिवारी, माधुरी, नीलू श्वेता श्रीवास्तव, तुलसी, मुकेश और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

आपको बतातें चले कि, ऊर्जा फाउंडेशन नारी शक्ति के व्यक्तित्व विकास,छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं व्यंजन के संरक्षण, पर्यावरण और निःशक्त जनों की सेवा आदि क्षेत्रों में निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर में युवा कांग्रेस चुनाव के बीच बवाल :...

कांकेर। युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच कांकेर में विवाद सामने आया है। दुर्गूकोंदल के रेस्ट हाउस में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी और...

हाईकोर्ट का अहम फैसला : ST कर्मचारी को भी...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पदोन्नति से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण आदेश देते हुए कहा है कि अनुसूचित जनजाति वर्ग का कर्मचारी भी वरिष्ठता...

फर्जी गैंगरेप केस का पर्दाफाश, 30 हजार के लालच...

बिलासपुर। जिले से फर्जी गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सकरी थाने में नाबालिग से गैंगरेप की झूठी शिकायत दर्ज कराकर चार युवकों...

इंजीनियरिंग के छात्र बने चैन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को...

दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस...