दोस्तों से लगी शर्त और चली गई जान: दोस्तों ने लगाया Momos चैलेंज,150 मोमोज खाने के कुछ देर बाद बेहोश होकर गिरा युवक; अस्‍पताल में हो गई मौत

दोस्तों से लगी शर्त और चली गई जान

थावे (गोपालगंज): जिले के थावे थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव निवासी एक युवक अपने दोस्तों के साथ देर शाम सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ पर गया था, जहां दोस्तों से शर्त लगाकर उसने 150 मोमोज खा लिए।

मोमोज खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया।

मोबाइल शॉप चलाता था युवक
जानकारी के अनुसार, थावे थाने के सिहोरवा गांव निवासी विशुन मांझी के 25 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार पासवान सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ पर मोबाइल दुकान चलाता था और मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था।

इस दौरान उसके कुछ दोस्त विपिन कुमार पासवान के पास पहुंचे तथा मोमोज खाने को लेकर शर्त लगा दी। दोस्तों के साथ युवक मोमोज के ठेले के पास पहुंच कर एक-एक कर 150 मोमोज खा लिये। मोमोज खाने के बाद अन्य दोस्त चले गए। मोमोज खाने के बाद विपिन कुमार पासवान भी अपनी दुकान पर चला गया, जहां कुछ देर के बाद वह बेहोश होकर गिर गया।

पिता ने जहर देकर हत्‍या की आशंका जताई
विपिन कुमार पासवान को बेहोश देखकर स्वजन इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत की हो गई। घटना के बाद पिता ने जहर देकर हत्या करने की आशंका भी जाहिर की है।

उधर, युवक की मौत के बाद ग्रामीण शव को लेकर सिवान जिले के बड़हरिया पहुंच गए, लेकिन सिवान जिले के बड़हरिया थाने की पुलिस ने मामला गोपालगंज का बता उसे थावे भेज दिया, जिसके बाद थावे थाने की पुलिस ने मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया। थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

(कंटेंट सोर्स – jagran.com)

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को...

दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पाटन की अपर सत्र न्यायालय ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला...

कार चढ़ाकर युवक की हत्या, फरार आरोपी भरत मंगनानी...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध में युवक की कार से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी...

डिजिटल रंगदारी का भंडाफोड़: Bhilai TiMES के इंस्टाग्राम पेज...

दुर्ग/सुपेला। भिलाई के लोकप्रिय न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज को निशाना बनाकर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजने और उसे हटाने के...

गंगरेल में ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ का आयोजन, सफल...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गंगरेल, धमतरी में आयोजित ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रकृति की...