CG – वाटरफॉल में फंसे दो युवती सहित 4 लोगों को निकाला गया सुरक्षित: जान जोखिम में डालकर जवानों ने बहते पानी के बीच से किया रेस्क्यू, देखिए VIDEO

वाटरफॉल में फंसे दो युवती सहित 4 लोगों को निकाला गया सुरक्षित

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पर्यटन स्थल देवपहरी में पिकनिक मनाने गए दो युवक और दो युवती तेज बाढ़ में फंस गए। युवक-युवती जांजगीर-चांपा जिले से पिकनिक मनाने के लिए आये हुए थे। तभी अचानक एकाएक पानी बढ़ गया और सभी ने छज्जे पर चढ़कर अपनी जान बचाई। जिन्हे रात के वक्त पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने बहते पानी में 5 घंटे की कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर जांजगीर जिला से चार युवक युवती कोरबा के देवपहरी पर्यटन स्थल पहुंचे थे। देवपहरी के वाटर फाॅल को देखने पहुंचे युवक-युवती घुमते हुए दूसरे छोर पर पहुंच गये। बताया जा रहा हैं कि इसी बीच अचानक तेज बारिश शुरू हो गया और वाटर फाॅल का जल स्तर देखते ही देखते बढ़ने लगा। पानी के तेज बहाव को देख चारों युवक युवती डर कर मदद के चिल्लाने लगे।

युवक युवतियों को वाटर फाॅन के दूसरी तरफ चट्टान पर फंसा देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तत्काल लेमरू पुलिस को दी। इसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस की मदद से तत्काल रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया गया। होमगार्ड के जवान और गोताखोेरों की मदद से रात में ही रस्सी के माध्यम से रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू कर जवान चट्टान तक पहुंचे। इसके बाद चारों युवक-युवतियों को पानी के तेज बहाव के बीच सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा सका।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक,...

धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसा अरमरीकला और सनौद के बीच हुआ,...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...