दोस्ती, Sex और धोखा: सोशल मीडिया में युवतियों को दोस्त बनाकर शादी का देता था झांसा, फिर संबंध बनाकर ठगता था दरिंदा, कई जिलों में वारदात को दे चुका है अंजाम

रायपुर। राजधानी पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो सिर्फ युवतियों से ही ठगी करता था। शातिर ठग छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आधा दर्जन से ज्यादा युवतियों को अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दे चुका है। वारदात का तरीका जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

शातिर आरोपी जयप्रकाश बघेल प्रदेश की भोली-भाली युवतियों को अपने झूठे प्यार में फंसा कर उनके जज़्बातों से खेलने के साथ-साथ उनकी जमा पूंजी पर भी हाथ साफ कर चुका है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी जयप्रकाश बघेल तखतपुर बिलासपुर का रहने वाला है। वह फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे कई सोशल मीडिया साइट्स पर अपने ही समाज की युवतियों की तलाश कर खुद को PWD विभाग में सिविल इंजीनियर बताकर फ्रेंडशिप करता था। युवती से दोस्ती करने के बाद उससे मुलाकात कर शादी का प्रलोभन देकर युवती के परिजनों से मिलता था और उन्हें भी खुद को सिविल इंजीनियर बताकर विश्वास में लेता था।

जब दोस्ती गहरी हो जाती तो आरोपी युवती से शारीरिक संबंध बनाता और फिर कभी एक्सीडेंट तो कभी कोई निजी समस्या बताकर पैसों की मांग करता था। शातिर ठग जयप्रकाश बघेल के खिलाफ डोंगरगढ़ थाना में धोखाधड़ी और बलात्कार की धाराओं में एफआईआर दर्ज है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने डोंगरगढ़ में अपने ही समाज की युवती से फेसबुक के ज़रिये दोस्ती की। फिर उसके परिजनों से मिलकर शादी का झांसा दिया। कुछ दिनों बाद युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में खुद का एक्सीडेंट होने और रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती होने की बात कहकर इलाज के लिए पैसों की मांग की और युवती से लगभग 7 लाख 35 हजार रुपये अपने खाते में अलग-अलग समय पर ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद युवती को ब्लॉक कर दिया। जब युवती को ठगे जाने का अहसास हुआ तो उसने डोंगरगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

इसी तरह आरोपी ने रायपुर में एक अन्य युवती को अपना शिकार बनाया। सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर, खुद को PWD विभाग का इंजीनियर बताया। परिजनों से मिलकर शादी का आश्वासन दिया और युवती को अपने फ्लैट पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में निजी समस्या बताकर 3.5 लाख रुपये नगद और 1 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात ठग लिए। जब युवती को पता चला कि आरोपी जयप्रकाश बघेल पहले से शादीशुदा है, तब उसने पुरानी बस्ती थाना रायपुर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ बलात्कार और ठगी की धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाई। जयप्रकाश बघेल कई जिलों में रहकर इसी तरह की ठगी की वारदातों को अंजाम देता रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...