भिलाई के डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में हादसा, क्लास रूम में पंखा गिरने से छात्रा घायल, सुरक्षा पर उठे सवाल

दुर्ग। भिलाई के डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां कक्षा 4 की एक छात्रा पर क्लासरूम की छत से पंखा गिर गया, जिससे वह घायल हो गई। घटना 7 अगस्त को हुई, जब छात्रा अपनी कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। घायल छात्रा को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

जिला शिक्षा विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जांच में पाया गया कि पंखा हुक से गिरा था। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से स्पष्ट होता है कि स्कूलों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

स्कूल की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है, जो स्कूल की खराब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। पिछले साल भी इसी स्कूल में छत का प्लास्टर और स्लैब गिरने से एक छात्रा घायल हो चुकी है, जो स्कूल की सुरक्षा की लापरवाही को उजागर करता है।

अभिभावकों की ये है मांग

अभिभावक स्कूल की पूरी इमारत की जांच कर आवश्यक मरम्मत की मांग कर रहे हैं। साथ ही, जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन और जिला शिक्षा विभाग पर स्कूलों में सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...