प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू के बर्थ डे पर बांटे गए फल… साहू समाज IT प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बनाया अध्यक्ष का जन्मदिन खास

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू के जन्मदिवस के अवसर पर आज कसडोल विधायक व साहू समाज (युवा प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू के मार्गदर्शन में मातृ एवं शिशु चिकित्सालय कालीबाड़ी रायपुर में प्रदेश एवं रायपुर संभाग के आई. टी. प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों ने मरीजों व उनके परिजनों को फल वितरण कर उनके बेहतर स्वास्थ्य का कामना किए। इस दौरान मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान माताओं, बहनों व परिजनों ने ख़ुशी जाहिर करते हुए प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आई. टी. प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू,आई. टी. प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष कुमार साहू, प्रदेश संगठन सचिव – मुन्ना साहू, आई. टी. प्रकोष्ठ (रायपुर संभाग अध्यक्ष) दानेश साहू, कार्यकारी अध्यक्ष – जितेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष भूपेश साहू, पूर्णिमा साहू संगठन सचिव – शिव साहू, सूरज साहू, संयुक्त सचिव – शेखर साहू, गोस्वामी साहू, बबलू साहू,कार्यकारी सदस्य – निकेश साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

भाजपा घेराव के दौरान हिंसा का केस दर्ज, कांग्रेस...

रायपुर। भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद और हिंसा के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। खम्हारडीह थाना...