भिलाई: FSNL कर्मचारियों की 30 मार्च की हड़ताल स्थगित, BSP प्रबंधन के आश्वासन के बाद बनी सहमति

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के इस्पात भवन में FSNL कर्मचारी यूनियन और बीएसपी प्रबंधन के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद 30 मार्च को प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी ठेका श्रमिक को रोजगार से वंचित नहीं किया जाएगा।

रोजगार सुरक्षा पर प्रबंधन का ठोस आश्वासन

यूनियन अध्यक्ष उज्जवल दत्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नए टेंडर प्रक्रिया को लेकर श्रमिकों की चिंताओं से प्रबंधन को अवगत कराया। श्रमिकों को डर था कि नए टेंडरों के कारण उनकी नौकरी पर संकट आ सकता है। इस पर प्रबंधन ने आश्वस्त किया कि:

  • FSNL के माध्यम से कार्यरत ठेका श्रमिकों के हितों की पूर्ण सुरक्षा की जाएगी।
  • पूर्व में आवंटित 4 कार्यों में से 2 कार्य प्राप्त हो चुके हैं और 1 को विस्तार (Extension) दिया गया है।
  • शेष कार्यों और नए टेंडरों में भी FSNL को अवसर मिलने की पूरी संभावना है।

यूनियन की चेतावनी: समझौता नहीं हुआ तो होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल

यूनियन ने प्रबंधन के सकारात्मक रुख की सराहना की, लेकिन साथ ही कड़े शब्दों में चेतावनी भी दी है। यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में कार्यों के आवंटन में कमी आती है या श्रमिकों के रोजगार पर आंच आती है, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बीएसपी प्रबंधन की होगी।

बैठक में ये रहे मौजूद

प्रबंधन की ओर से मुख्य महाप्रबंधक (HR) जे.एन. ठाकुर, डीजीएम विकास चंद्रा और मेहता प्रसाद शामिल हुए। वहीं यूनियन की ओर से उज्जवल दत्ता, महासचिव एस. रहमान, ईशा मोहम्मद, नेगी, शिव बहादुर सिंह, शेख मोहम्मद, अमित बर्मन और धनंजय गिरि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दोनों पक्षों ने भविष्य में भी पारदर्शिता और सकारात्मक संवाद बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...