विवादित टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ साहू समाज में रोष: व्हाट्सएप ग्रुप से नंबर ले कर लड़कियों को कर रहा था मैसेज… युवा प्रकोष्ठ नें थाना में दर्ज कराया FIR; जानिए पूरा मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में पिछड़ा वर्ग समुदाय का सबसे बड़ा और संगठित समाज साहू समाज है। ऐसे में साहू समाज को आदर्शो और कार्यप्रणालियों के लिए पूरे प्रदेश में जाना जाता है। पिछले कुछ दिनों पहले एक व्यक्ति जितेंद्र देवनानी सिंधी द्वारा साहू समाज के ऑफिसियल वैवाहिक व्हाट्सप्प ग्रुप “Sahu वैवाहिक ग्रुप CG” में जुड़कर समाज के लड़कियों का मोबाइल नंबर निकालकर उनसे बातचीत करने का मामला सामने आया था।

आई. टी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू नें बताया कि, जिसकी जानकारी मिलते ही ग्रुप के अन्य सदस्यों द्वारा उक्त व्यक्ति को कॉल क़र ग्रुप से बाहर होने को कहाँ गया। जिस पर उक्त व्यक्ति नें साहू समाज़ के लिए विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि – “तुम लोग साहू हो तो ज़्यादा होशियार बनते हो क्या? तुम लोग हमसे नींच जात के हो, ठीक है ” इस प्रकार की जातिगत टीका टिप्पणी निंदनीय है।

इस विवादित टिप्पणी को लेकर समाज के युवा आगे आ गए है और साहू समाज़ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू रायपुर संभाग अध्यक्ष प्रफुल्ल साहू व अन्य पदाधिकारियों नें मिलकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ राजधानी रायपुर के सिविल लाईन थाना में एफ.आई. आर. दर्ज़ कर व्यक्ति के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही करते हुए कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग की है। ताकि भविष्य में अन्य किसी भी व्यक्ति द्वारा समाज़ के लिए इस प्रकार का विवादित और अभद्रतापूर्ण टीका टिप्पणी न किया जा सके। ज्ञापन देने मे मुख्य रूप से प्रदेश पदाधिकारीगण रायपुर संभाग पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...