कल दुर्ग आ रही बॉलीवुड एक्ट्रेस और गदर फेम अमीषा पटेल: दिव्यांग बच्चों के लिए रखा गया है खास कार्यक्रम… भिलाई TiMES है डिजिटल मीडिया पार्टनर

दुर्ग। दुर्ग जिले में बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस और गदर मूवी की फेम अमीषा पटेल कुछ खास मकसद से आने वाली है। आपको बता दें, दुर्ग में वे दिव्यांग बच्चों से रूबरू होंगी और उनका मनोबल बढ़ने के लिए उन्हें जरूरत की सामग्री बांटेंगी। 28 सितम्बर को पंडित रविशंकर स्टेडियम में ये कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर हो गई है। अमीषा पटेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से भी ये जानकारी साझा की है। कार्यक्रम के आयोजक वरुण जोशी है। भिलाई TiMES इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया पार्टनर है।

वरुण जोशी ने बताया कि, हर साल दिव्यांग बच्चों का संबल बनाने के लिए जरूरत की सामग्री अतिथियों द्वारा दी जाती है। इस बार उन्होंने कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल को बुलाया है। लगभग डेढ़ घंटे तक वे दुर्ग में रहेंगी। अमीषा पटेल बच्चों को उपहार देने के साथ ही उन्हें संबोधित भी करेंगी। वरुण जोशी ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से सामाजिक कार्यक्रम है। उनकी संस्था लगातार तीन सालों से इसे आयोजित करती आ रही है। हर साल कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए बॉलीवुड से अलग-अलग कलाकारों को बुलाया जाता है। पहले साल उन्होंने शशि कपूर, दूसरे साल सीता मां का रोल अदा करने वाली दीपिका चिखलिया को बुलाया था। इस बार अमीषा पटेल को बुलाया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए आयोजक वरुण जोशी से +91 9165390635 पर संपर्क किया जा सकता हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएमओ को धमकी...

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा...

धमतरी में कांग्रेस नेता के घर ED की दबिश,...

धमतरी। धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब...

दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को...

दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पाटन की अपर सत्र न्यायालय ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला...

कार चढ़ाकर युवक की हत्या, फरार आरोपी भरत मंगनानी...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध में युवक की कार से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी...