भिलाई में जुआरी ने किया सुसाइड: तीन बेटियों के बाप ने क्यों उठाया ऐसा कदम…? सुसायडल नोट में लिखा है दो लोगों का नाम; जानिए क्या है पूरा मामला

भिलाई। दुर्ग जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। भिलाई-3 निवासी एक जुआरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक शादीशुदा था और उसकी तीन बेटी भी है। घटना की जानकारी परिजनों को मंगलवार की सुबह मिली। सूचना पर मौके पर भिलाई तीन पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमोर्टेम के लिए भेज दिया गया है। भिलाई तीन पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान वार्ड 40 गनियारी निवासी यशवंत अशोक साहू के रूप में हुई है।

पुलिस को मौके पर से एक सुसायडल नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें दो लोग रायपुर निवासी संदीप जैन, पप्पू नामक युवक का नाम उल्लेख किया गया है। मृतक यशवंत अशोक साहू जुआरी था। संदीप और पप्पू के बीच रुपए का कुछ लेनदेन था। इस वजह से यशवंत काफी प्रताड़ित था उक्ता दोनों युवक रायपुर के निवासी है। इन्हीं के कारण आत्महत्या करना पत्र में लिखा हुआ है।

बताया जा रहा है कि मृतक विवाहित है उसकी तीन बेटियां है। रोज यशवंत समय पर उठ जाया करता था। लेकिन मंगलवार की सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर परिजनों ने जाकर देखा तब शव फांसी पर लटका मिला। भिलाई तीन पुलिस सुसायडल नोट व परिजनों के बयान के बाद जांच शुरु करेगी। पुलिस ने बताया कि मृतक जुआरी था। इस दौरन भिलाई तीन टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइडल नोट भी मिला है। जिसमे रायपुर के दो लोगो से प्रताड़ित होकर आत्महत्या करने लिखा है। जुआरी था मृतक जांच किया जा रहा है।

Exit mobile version