हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर पुलिस की स्ट्राइक: BMW और मर्सिडीज में आए थे जुआरी, 6 लाख कैश के साथ भिलाई के कांग्रेस नेत्री का बेटा सहित 2 रईसजादे गिरफ्तार

रायपुर/अभनपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने धमतरी बॉर्डर पर चल रहे एक हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई की है। अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टोकरो के पास खेतों में चल रहे इस जुए के खेल में पुलिस ने दबिश देकर भारी मात्रा में कैश और लग्जरी कारें बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक BMW और एक मर्सिडीज कार भी जब्त की है, जो इस जुए के हाईप्रोफाइल होने का सबूत दे रही हैं।

खेतों में सजती थी महफिल, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
6 अप्रैल की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टोकरो और मानिकचौरी गांव के बीच मुख्य मार्ग से करीब एक किलोमीटर अंदर अंधेरे का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। करीब 15 जुआरी खेतों और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे, जिनमें से पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को धर दबोचा।

भिलाई और रायपुर के आरोपी गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों में एक भिलाई और दूसरा रायपुर का रहने वाला है:

  • राहुल सिंह, पिता अनिल सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी सेक्टर 10, भिलाई l
  • रितेश कुमार, पिता सुरेश कुमार, उम्र 36 वर्ष, निवासी आनंद विहार, तेलीबांधा, रायपुर l
  • बाकी 10 से ज्यादा आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।

आपको बता दे की राहुल सिंह कांग्रेस नेत्री सुभद्रा सिंह के बेटे है।

6.34 लाख कैश और लग्जरी कारें जब्त
पुलिस ने मौके से जो सामान बरामद किया है, वह चौंकाने वाला है। जुआरियों के पास से न केवल नकदी, बल्कि महंगे शौक के सामान भी मिले हैं:

  • नकद: 6 लाख 34 हजार रुपए।
  • वाहन: एक BMW कार और एक मर्सिडीज कार।
  • अन्य: 2 आईफोन (iPhone) और ताश की गड्डी।

होगी और भी गिरफ्तारियां
रायपुर ग्रामीण के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह नेटवर्क काफी बड़ा हो सकता है। पकड़े गए आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले में कुछ और बड़े नाम सामने आ सकते हैं और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...