Gandhi Jayanti Special: छत्तीसगढ़ से जुड़ी है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यादें, दलित के हाथों पिया था पानी, कंडेल सत्याग्रह में भी हुए थे शामिल

रायपुर. आज पूरा देश गांधी जयंती मना रहा है। छत्तीसगढ़ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यादें जुड़ी है। आजादी की लड़ाई के दौरान दो बार महात्मा गांधी छत्तीसगढ़ आए थे। पहली बार आज से 105 साल पहले 1920 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पहली बार छत्तीसगढ़ आगमन हुआ था। बापू यहां धमतरी जिले के कंडेल ग्राम में किए गए सत्याग्रह के लिए आए थे।

इतिहासकारों के मुताबिक गांधीजी ने रायपुर के वर्तमान गांधी चौक पर एक विशाल सार्वजनिक सभा को सम्बोधित किया था। इसके बाद ही इस स्थान का नाम गांधी चौक पड़ा। गांधीजी ने इसके बाद ब्राह्मणपारा स्थित आनंद समाज वाचनालय प्रांगण में महिलाओं की एक सभा को सम्बोधित किया था।

धमतरी जिले के कंडेल सत्याग्रह में हुए थे शामिल
जानकारी के मुताबिक महात्मा गांधी 21 दिसंबर को धमतरी गए। वहां से कंडेल और कुरुद ग्राम भी गए। कंडेल में गांधीजी सत्याग्रह में शामिल हुए थे। इसके बाद गांधीजी वापस रायपुर पहुंचे और यहां से नागपुर गए थे। गांधीजी नागपुर में 26 दिसंबर 1920 को आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में शामिल हुए थे।

बलौदाबाजार में दलित के हाथों पिया था पानी
महात्मा गांधी 1933 में दूसरी बार बलौदाबाजार आए थे। उनके आगमन की स्मृति आज भी है। इतिहासकार यह भी बताते हैं कि बलौदाबाजार जिले के मंडी प्रांगण में उन्होंने सभा को संबोधित किया था और वहां मौजूद कुंआ से उन्होंने एक दलित से पानी निकलवाकर उसके ही हाथों से पानी पिया था।

जगन्नाथ मंदिर में कराया था दलितों का प्रवेश
महात्मा गांधी अपनी यात्रा के दौरान बलौदाबाजार के जगन्नाथ मंदिर गए थे, जिसे शहरवासी अब गोपाल मंदिर के नाम से भी जानते हैं। वहां कुछ दलितों के साथ मंदिर में प्रवेश भी किया था। बताया जाता है कि उस समय भगवान मंदिर में रेशमी वस्त्र पहने हुए थे तो उन्होंने भगवान को खादी का वस्त्र पहनाने को कहा और उनके लिए खादी का वस्त्र मंगवाकर दिया। इस दौरान गांधीजी के साथ बलौदाबाजार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुनाथ प्रसाद केसरवानी, मनोहर दास वैष्णव, पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी, रामकुमार पांडेय मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...