KH मेमोरियल स्कूल में नवरात्र पर गरबा-डांडिया का आयोजन, स्टूडेंट्स और टीचर्स जम कर झूमे

भिलाई नगर। केएच ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने शारदीय नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर स्कूल प्रांगण में गरबा और डांडिया नृत्य का वृहद आयोजन किया। गरबा में स्कूल के टीचर्स एवं स्टूडेंट्स झूम कर नाचे। परंपरागत वेशभूषा में नन्हे नन्हे बच्चों ने भी मां देवी दुर्गा के सम्मान में गरबा और डांडिया का मनमोहक प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की पूजा अर्चना से हुई। प्रिंसिपल विभा झा ने दीप प्रज्वलित कर मां दुर्गा की आरती उतारी। तत्पश्चात परंपरागत वेशभूषा में हाथों में डांडिया लिए टीचर्स और स्टूडेंट्स ने गरबा की शुरुआत की। ग्रुप के अध्यक्ष के के झा और स्कूल की प्रिंसिपल विभा झा ने सभी का हौसला बढ़ाया। डायरेक्टर निश्चय झा और एकेडमिक डायरेक्टर सृष्टि झा ने भी टीचर्स एवं स्टूडेंट्स के साथ कदम ताल मिलाया। सभी टीचर्स एवं स्टूडेंट्स ने हंसते-गाते, झूमते इस गरबा का बहुत आनंद उठाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक...

रायपुर। छात्रों को कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक और मौका मिल गया है। छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...