42 साल की महिला से Gang Rape: घर में घुस कर 3 लोगों ने किया दुष्कर्म, जबरदस्ती अननेचुरल सेक्स भी किया; प्राइवेट पार्ट और…सिगरेट और चाकू से…; वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी; पढिए

42 साल की महिला से गैंग रेप: घर में घुस कर 3 लोगों ने किया दुष्कर्म, जबरदस्ती अननेचुरल सेक्स भी किया; प्राइवेट पार्ट और छाती में सिगरेट और चाकू से पहुंचाया चोट; वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी; पढिए पूरी खबर

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शर्मसार करने वाला घटना सामने आया है. मुंबई में 42 वर्षीय एक महिला से उसके घर में घुसकर तीन लोगों ने गैंग रेप किया है. साथ में आरोपियों ने उसपर धारदार हथियार से वार किया और उसके निजी अंगों को सिगरेट से जलाया है.

आरोपियों ने महिला के निजी अंगों को सिगरेट से दागा और उसकी छाती तथा दोनों हाथों पर धारदार हथियार से वार किया.आरोपियों ने एक-एक कर के महिला के साथ बलात्कार किया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया और गैंगरेप का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी.

इंडिया न्यूज़ के रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह घटना बुधवार तड़के कुर्ला में हुई. उन्होंने कहा कि आरोपी और पीड़िता एक ही इलाके में रहते हैं. उन्होंने बताया, आरोपियों ने एक-एक कर के महिला के साथ बलात्कार किया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया.

उन्होंने महिला के निजी अंगों को सिगरेट से दागा और उसकी छाती तथा दोनों हाथों पर धारदार हथियार से वार किया.आरोपियों में से एक ने घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस से संपर्क करने पर उसे प्रसारित करने की धमकी दी.

कुर्ला थाने के अधिकारी ने कहा कि महिला ने पड़ोसियों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद एक एनजीओ से संपर्क किया और एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई. उन्होंने बताया कि तीनों पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 376डी (सामूहिक बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौनाचार), 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...