Gujarat विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण:11 बजे तक 19.17% वोटिंग…PM मोदी और उनकी 100 वर्षीय मां हीरा बा ने भी डाला Vote; पढिए Updates

गांधीनगर। गुजरात की 14 जिलों की 93 सीटों पर दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। जिन जिलों में मतदान चल रहा है, उनमें बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं।

हीरा बा ने किया मतदान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा ने आज गांधीनगर में वोट डाला। हीरा बा व्हील चेयर पर मतदान केंद्र तक पहुंचीं।

पीएम मोदी ने डाला वोट
गुजरात विधानसभा की 93 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान जारी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर जनता से मतदान की अपील की है। बता दें कि पीएम मोदी ने अहमदाबाद के रानिप के निशान पब्लिक स्कूल में वोट डाला।

अमित शाह ने वोट डालने के बाद युवाओं से मतदान की अपील की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में मतदान किया। उन्होंने कहा मैं सभी से वोट देने की अपील करता हूं, खासकर पहली बार वोट करने वाले युवा लड़कियों और लड़कों को वोट देना चाहिए।

PM मोदी के भाई हुए इमोशनल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई सोमाभाई मोदी ने आज अहमदाबाद के निशान पब्लिक स्कूल में वोट डाला। इसके पहले उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात भी की थी। मीडिया से बातचीत करते हुए सोमाभाई ने कहा, ‘2014 के बाद केंद्र ने जिस तरह का काम किया है, उसे लोग नजरअंदाज नहीं कर सकते। मैंने उनसे (पीएम मोदी) कहा कि वह देश के लिए बहुत काम करते हैं, उन्हें थोड़ा आराम भी करना चाहिए।’

11 बजे तक 19.17% लोगों ने किया मतदान
चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 11 बजे तक गुजरात में 19.17% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। अभी छोटा उदयपुर जिले में सबसे ज्यादा 23.35 फीसदी लोगों ने वोट किया है। सबसे कम अहमदाबाद में 16.95 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...