छत्तीसगढ़ में अर्धविक्षिप्त महिला के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली। तीन मनचले युवकों का बेहद अमानवीय चेहरा सामने आया है. इससे भी ज्यादा हैवानियत और क्या हो सकती है कि बदमाशों ने एक अर्धविक्षिप्त महिला को हवस का शिकार बना डाला. तीनों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. इतने में भी मन नहीं भरा तो हैवानों ने हैवानियत का मोबाइल में न सिर्फ फोटो खींचा बल्कि वीडियो भी बनाया.

इधर गांव वालों को घटना की भनक लगी तो पकड़कर आरोपियों को पुलिस के हवाले किया. पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर आरोपियों को जेल दाखिल किया है. आरोपी राजू टण्डन पिता राजकुमार उम्र 22 वर्ष, बिरीज रात्रे पिता चंदू उम्र 30 वर्ष, जलेश कुमार रात्रे पिता लीलदास उम्र 21 वर्ष सभी निवासी ग्राम पड़ियाइन, थाना पथरिया जिला मुंगेली काे गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया. इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुशील बंछोर थाना प्रभारी जरहागांव एवं पूरी टीम की अहम भूमिका रही.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...