CG में लड़कियों के बीच गैंगवार: रिवर व्यू में 5 दिन पहले भिड़ा था लड़कियों का दो ग्रुप… जमकर चले थे लात घूंसे… अब पुलिस ने किया मामला दर्ज, वीडियो हुआ था वायरल, देखिये

CG में लड़कियों के बीच गैंगवार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। अब इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला रिवर व्यू में लड़कियों के 2 ग्रुप के बीच हुई लात-घूसे से जमकर मारपीट के वीडियो वायरल होने के 6 दिन बाद दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि संजना श्रीवास और चिंकी सिंह के ग्रुप के बीच विवाद हुआ था।

दरअसल, यह वीडियो 5 अप्रैल का है। लड़कियों के दो ग्रुपों के बीच कुछ मैसेज को लेकर विवाद शुरु हुआ और थोड़ी ही देर सभी मारपीट पर उतर आईं। इसका विडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें से एक ग्रुप ने दूसरे ग्रुप के लड़कियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है।

बताया जा रहा है कि, मारपीट के दौरान एक लड़की ने चाकू तक निकाल लिया था। हालांकि, उसने चाकू से किसी पर हमला नहीं किया। वहीं इस बीच बचाव करने आई लड़कियों ने भी मारपीट कर रही लड़कियों पर पर्स लूटकर भागने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पर्स में 10 हजार रुपये कैश थे, जिसे वे ले भागीं। पुलिस ने फिलहाल एक पक्ष के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।

दरअसल इस घटना के वीडियो वायरल होते ही एसपी रजनेश सिंह ने सिटी कोतवाली प्रभारी विजय चौधरी को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने संजना श्रीवास और दामिनी धृतलहरे का बयान दर्ज किया है। वहीं, पुलिस चिंकी सिंह के ग्रुप की लड़कियों की पड़ताल कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजा रघुवंशी हत्याकांड : पत्नी ने ही कराई हत्या,...

इंदौर। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी ने ही कराई थी। ये खुलासा मेघालय...

बीएसपी कर्मी के नए घर से 8 लाख का...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी चंद्र नगर में गृह प्रवेश के बाद पहली रात्रि में ही अज्ञात चोर ने करीब डेढ़ लाख...

बड़ी खबर : IED बलास्ट होने से एडिशनल एसपी...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा से दुखद खबर सामने आई है. नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट होने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे...

भिलाई में धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाला...

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में एक युवक द्वारा धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने और धमकाने की खबर से इलाके में दहशत फैल...

ट्रेंडिंग