राजधानी रायपुर में गैंगवार: दो गुटों में खूनी रंजिश बनी डबल मर्डर की वजह, पहले शराब भट्ठी में हत्या… बदले लेने दूसरे गैंग ने घर से किडनैप कर उतारा मौत के घाट, दोनों थे बदमाश; CCTV फुटेज आया सामने

  • बाएं- सफेद शर्ट में रोहित सागर और दांए – चेक शर्ट में हरीश साहू

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गैंगवार के चलते दोहरा हत्याकांड हो गया है। ये पूरा कांड दो घंटे के भीतर हुआ है। दरहसल पहले सोमवार रात 8-9 बजे के करीब हरीश गैंग ने शराब दुकान में विवाद के बीच रोहित सागर को चाकू से जान से मार डाला। इसकी जानकारी जब रोहित गैंग को लगी तो 2 घंटे के अंदर ही उसके लड़कों ने हरीश को घर से किडनैप किया और मौत के घाट उतार दिया। दोनों हत्या का मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

एडिशनल SP कीर्तन राठौर के अनुसार, आमासिवनी स्थित विदेशी शराब दुकान में दो गुटों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान बदमाश रोहित सागर की हत्या की गई। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें युवक चाकू और लाठी से वार करते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार रोहित सागर को हरीश साहू और 3-4 अन्य लड़कों ने मारा है। रोहित सागर के हत्या की सूचना मिलते ही उसके गैंग के लड़के आक्रोशित हो गए। वें सब बड़ी संख्या में आमासिवनी इलाके में हरीश साहू के घर पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने हरीश को घर से घसीटकर निकाला। किडनैप कर करीब 3 किलोमीटर दूर खालबाड़ा ले गए। लड़कों ने खालबाड़ा में हरीश को एक कुर्सी पर बैठाकर बांध दिया, फिर जमकर पिटाई की। उस पर चाकू से हमला किए, जिससे हरीश साहू की भी मौके पर मौत हो गई।

वारदातों के बाद पुलिस ने मौके से दोनों युवकों की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजनों को सौंपी जाएगी। वारदात में दोनों गैंग के 2-3 लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। डबल मर्डर से जुड़ा एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि शराब दुकान में तीन-चार लड़के चाकू और लाठी पकड़े हुए हैं। खाने-पीने के दौरान बहसबाजी के बाद वह गुंडई कर रहे हैं। वहां पर खड़े लोगों पर हमला कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में चाकू पकड़ा हुआ युवक हरीश साहू है, जिसने पहले खुद हत्या की फिर उसकी हत्या हो गई।

वहीं इस मामले में हरीश साहू के भाई संदीप साहू का कहना है कि उसका भाई शराब दुकान में झगड़ा छुड़वाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसको ही मर्डर का आरोपी बनाया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में न्याय की मांग की है। स्थानीय पार्षद गोपेश कुमार साहू ने कहा कि हरीश साहू को करीब 25-30 लोगों ने किडनैप किया। वे मिनी ट्रक से पहुंचे थे। हरीश को घर से दूर ले जाकर बेरहमी से बांधकर मार डाला गया। गोपेश ने कहा कि इलाके में ऐसी घटनाएं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

रायपुर ग्रामीण ASP कीर्तन राठौर ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष के आरोपी और हरीश के खिलाफ थाने में पहले से मामले दर्ज हैं। वह पहले भी मारपीट, जान से मारने की धमकी जैसे मामलों में आरोपी थे। इनमें से कुछ के खिलाफ केस भी चल रहा है। फिलहाल पुलिस 2-3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कुछ आरोपी फरार हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...