CG में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप: सहेलियों के साथ घुमने गयी थी छात्रा… बीच रास्ते मिल गया गया दोस्त… पर्यटन स्थल घुमाने के बहाने किए सामूहिक दुष्कर्म, पढ़िए ये क्राइम स्टोरी

CG में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप

अंबिकापुर: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने अपचारी बालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सरगुजा में 15 साल की लड़की से 3 लड़कों ने गैंगरेप किया। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। मामला सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत की ये घटना 20 अगस्त की बतायी जा रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित 15 साल की लड़की अपनी 2 सहेलियों के साथ घूमने के लिए निकली थी। इस दौरान लड़की का दोस्त रास्ते में मिला और घुमाने के बहाने तीनों को बाइक पर बैठाकर एक पर्यटन स्थल ले गया। पीड़िता ने बताया कि पर्यटन स्थल पर पहले से ही आरोपी नाबालिग के परिचित राकेश और गिरजा प्रसाद नामक युवक बैठे हुए थे।

आरोप है कि राकेश और गिरजा प्रसाद ने पीड़ित लड़की और उसकी सहेलियों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान लड़की की दोनों सहेलियां मौके से किसी तरह भाग निकलीं। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता को पकड़ने के बाद नाबालिग और गिरजा प्रसाद ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं आरोपियों का तीसरा साथी राकेश निगरानी करता रहा। वारदात के बाद पीड़ित छात्रा को मौके पर ही छोड़कर सभी आरोपी भाग निकले। जिसके बाद घटना से डरी सहमी पीड़ित लड़की किसी तरह से गांव पहुंची और अपनी एक सहेली के घर में जाकर रुक गई।

रात भर छात्रा के घर नही लौटने से चिंतित परिजनों ने दूसरे दिन उसकी तलाश करते हुए सहेली के घर पहुंचे। जहां पीड़ित लड़की ने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने परिजन के साथ उदयपुर थाना पहुंचकर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत इस घटना पर एक्शन लेते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म और पाक्सों एक्ट के तहत गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दो बालिग आरोपियों को जेल ओर नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...