भिलाई में बन रहा गारमेंट फैक्ट्री, एक हजार से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा रोजगार: भिलाई नगर विधायक यादव और मेयर पाल ने किया निरिक्षण… निर्माण जल्द पूर्ण करने दिए निर्देश

भिलाई। भिलाई में गारमेंट फैक्ट्री बन रहा है। फैक्ट्री बनने से एक हजार से ज्यादा महिलाओं को रोजगार मिलेगा। दंतेवाड़ा की तर्ज पर भिलाई में भी गारमेंट्स फैक्ट्री के निर्माण शुरुआत हो गई है। भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव की पहल से करीब 8 करोड़ की लागत से फैक्ट्री बनाया जा रहा है। जहां भिलाई की 1000 से अधिक महिलाओं को रोजगार मिलेगा। भिलाई की महिलाओं को रोजगार देने,उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह योजना बनाई गई है। यह भिलाई के इतिहास में पहली बार एक नई रोजगार क्रांति के रूप में नई उम्मीद का नया इतिहास होगा। निर्माण कार्य का आज भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और भिलाई निगम के महापौर नीरज पाल ने निरिक्षण किया और कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश भी दिए।

यहाँ की फैक्ट्री से देश भर कपड़ों की सप्लाई की जाएगी। भिलाई में यहां छत्तीसगढ़ की खुद के ब्रांड के कपड़ों की गारमेंट फैक्ट्री खुलेगी। जिसका खुद का ब्रांड का नाम होगा। जिसकी सेलिंग पूरे देश में की जाएगी। अलग- अलग माध्यमों से देशभर के बाज़ारों में भेजने की पहल की जाएगी। भिलाई जिसे औधोगिक नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यह औधोगिक नगरी को अब एक और नई पहचान मिलने वाली है। जहाँ हमारे भिलाई शहर की महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा। एक नया नाम और ब्रांड का निर्माण होगा जो देश विदेश में सप्लाई किया जाएगा।

जिन महिलाओं को सिलाई का काम पहले से आता उन्हें और जिन्हें नहीं आता उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। महिलाओ को यहां मास्क, शर्ट, कुर्ता आदि बनाने की ट्रेनिंग देंगे। भिलाई को गारमेंट का हब बनाया जाएगा। इस पर काम शुरू कर दिए है और जल्द ही भिलाईवासियों के लिए एक रोजगार क्रांति देखने को मिलेगा। यहां कपड़ा की फैक्ट्री खोली जाएगी है। जो छत्तीसगढ़ की दूसरी खुद के ब्रांड वाली गारमेंट फैक्ट्री होगी। कोशिश है कि हमारी माताओं,बहनों को ज़्यादा से ज़्यादा रोजगार मिले वे आर्थिक रूप से सशक्त हो। रोजगार देने के साथ ही निर्मित उत्पादों को बाज़ार भी दिलाया जा रहा है। जिससे उनका पूरा परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से...

महासमुंद. तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. दोनों मृत बच्चे चचेरे भाई थे. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो...

डीईओ ने प्रधानपाठक को किया निलंबित, स्प्राइट की बोतल...

बालोद। जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले ने डौण्डी विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा के प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर...

लव ट्राइएंगल में हत्या: युवती के सामने प्रेमी ने...

जगदलपुर। कोंडागांव से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। नगर के बीचोंबीच एक युवती के सामने उसके प्रेमी की बेरहमी से चाकू...

ईरान में फंसा है छत्तीसगढ़ का बेटा, परिजनों की...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कन्हारगांव गांव का रहने वाला मयंक साहू इस समय ईरान के खुरमशहर बंदरगाह पर फंसा हुआ है। उसके...