राजधानी में संडे को जमी थी हाई क्लास जुआरियों की महफिल, पुलिस ने मारी रेड: रंगे हाथों जुआ खेलते 9 गिरफ्तार, लाखों रूपए कैश जब्त… Z फोल्ड, iPhone समेत 9 मोबाइल भी मिले, पुलिस को देख…

  • पुलिस को देख मुंह छुपाने लगे सभी आरोपी
  • पुलिस ने जारी किए सभी आरोपियों के नाम
  • अभनपुर थाना और ACCU ने की सयुंक्त कार्रवाई
  • रायपुर SSP ने दिए कार्रवाई के सख्त निदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ क राजधानी रायपुर में पुलिस ने हाई क्लास जुआरियों के फड़ में छापेमारी की कार्रवाई की है। जहां 9 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर रेड मारी, वहां आरोपियों द्वारा हार-जीत के लिए लाखों रूपए का दांव लगाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 मोबाइल और 6 लाख रूपए से अधिक नगद रूपए जब्त किया है। जब्त मोबाइलों में सैमसंग Z फोल्ड, Apple iPhone समेत कई महंगे मोबाइल शामिल है। पुलिस ने जैसे ही इनके ठिकाने पर पहुंची सभी अपना मुंह छुपाते नजारा आए। पुलिस ने सभी आरोपियों के नाम जारी कर दिए है।

अभनपुर थाना और ACCU ने की सयुंक्त कार्रवाई
16, जून रायपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि थाना अभनपुर क्षेत्र के ग्राम कोलर कल्पवृक्ष में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर कर्ण कुमार उइके एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट (ACCU) तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान में जाकर रेड कार्रवाई कर जुआ खेलते 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 6,81,500/-रू. ताशपत्ती एवं 9 मोबाईल जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना अभनपुर में छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1861 धारा 13 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के नाम किए जारी :-

  1. विनय जैन पिता अमर जैन उम्र 47 साल निवासी श्रीनगर गुढियारी थाना गुढियारी रायपुर।
  2. रमेश आहुजा पिता दिनेश आहुजा उम्र 50 साल निवासी चरौदा रेलवे कालोनी थाना चरौदा।
  3. प्रदीप कुमार जगपाल पिता अप्पु कुमार जगपाल उम्र 32 साल दलदल सिवनी मोवा रायपुर।
  4. राज कुकरेजा पिता भजन लाल उम्र 42 वर्ष निवासी ग्रिन आहुजा थाना मोवा रायपुर।
  5. विक्की कुमार पंजवानी पिता प्रेमचंद पंजवानी उम्र 30 साल निवासी अवंति बिहार मोवा रायपुर।
  6. राम मेहवानी पिता जसराज मेहवानी उम्र 30 निवासी वसुन्धरा नगर भिलाई-3 दुर्ग।
  7. जनसन पिता तुलसी देवानी उम्र 48 निवासी मोवा रायपुर।
  8. अत्कथ जाम्पा पिता ओमप्रकाश उम्र 30 साल निवासी मोवा रायपुर।
  9. हरिश महेश्वरी पिता ईश्वरी महेश्वरी उम्र 33 साल निवासी स्टेशन चौक फुण्डर रायपुर।

रायपुर SSP ने दिए कार्रवाई के सख्त निदेश
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, SSP संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्रवाई करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
कार्यवाही में निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह थाना प्रभारी अभनपुर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक परेश पाण्डेय, प्रभारी ए.सी.सी.यू., सउनि संतोष सिंह, प्र.आर. अनुप मिश्रा आर. महिपाल सिंह तथा थाना अभनपुर से उनि. सोमन लाल सिन्हा, धनश्याम सिन्हा, प्रआर दिलीप भतपहरी, आर. रामकृष्ण राठौर एवं हरिश चन्द्र कोसले की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई… 5...

रायपुर। भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला सहकारी बैंक के 5 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं दो कर्मचारियों...

भाजपा ने आयोजित किया ‘आपातकाल का काला दिवस’, प्रदेश...

रायपुर। BJP ने मंगलवार को 25 जून, 1975 को देश पर थोपे गए आपातकाल की ज्यादतियों और यंत्रणा की देश को एक बार फिर...

भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के...

भिलाई। भिलाई निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के निवास पर आज अचानक भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह अचानक पहुंच...

भिलाई का रूंगटा डेंटल कॉलेज बना सेंट्रल इंडिया का...

भिलाई। भिलाई का रुंगटा कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंस एंड रिसर्च इंडिया को इंडिया टुडे पत्रिका द्वारा मध्य भारत के प्राइवेट डेंटल कॉलेज में प्रथम...

ट्रेंडिंग